तुम समझ में बड़े हो।
धीरे-धीरे समझ आ रही है
तुम्हारी बात
बोना हूं मैं,
समझ के मामले में,
तुम से।
तुम बड़े हो समझ में ,
परिपक्वता में,
मजबूत हो इरादों में
सच है,
मजबूरी में बंधे हैं,बंधनों में।
कर्तव्य और अधिकार की दुहाई।
और जकड़े हैं , डर से डरे,
स्वार्थ में लिपटे,
अकथ सपना है यह
अकथ दुनिया।
Comments
Post a Comment